उन्नाव। कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग की मिसाल बनी उन्नाव पुलिस, लूट की घटनाओं के सफल अनावरण पर 05 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था द्वारा ‘शौर्य सम्मान’ से किया गया सम्मानित। पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद में हुई लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य एवं साहसिक योगदान के लिए आज दिनांक 31.08.2026 को जनपद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्नाव पुलिस के श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ; श्री जयप्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम ; हे0का0 सुदीप कटियार, सर्विलांस टीम ; का0 विकास सिंह एवं का0 नितीश यादव, स्वाट टीम को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, लॉ एण्ड ऑर्डर द्वारा शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्नाव पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग के प्रति समर्पण का प्रतीक है। Post navigation उन्नाव में सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई उन्नाव में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत छात्राओं को खेल सामग्री वितरित