उन्नाव। 31 अगस्त 2026 जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया हैं कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिकाओं के गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं को शिक्षित करने एवं शारीरिक रूप से सशक्त करने हेतु नवाचार के अन्तर्गत जनपद में आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना के निर्देशन में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस कार्यक्रम में छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रोत्साहित करने हेतु खेल-कूद सामग्री यथा- बैटमिंटन, लूडो, चेस, फुटबाल, वॉलीबॉल, बैट बॉल, कैरमबोर्ड, जम्पिंग रोप, कैप, टी-शर्ट आदि का वितरण जनपद के समस्त 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं 19 नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों को किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा कार्यक्रम में शामिल बच्चियों से उनकी शिक्षा एवं अन्य कियाकलापों के साथ-साथ भविष्य में वे क्या बनना चाहती हैं, इसके बारे में पूछा साथ ही विद्यालय से आयी शिक्षिकाओं/वार्डन/प्रधानाचार्या आदि को बच्चों को शिक्षण एवं शारीरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत जनपद उन्नाव में बहुत सारी गतिविधियों का आयोजन कराते हुए विभिन्न क्षेत्रों की बालिकाओं को सम्मानित करने का कार्य किया जायेगा ताकि बेटियां जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सकें। उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदया, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं 19 नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय की वार्डन/शिक्षिका व छात्राएं, जिला मिशन समन्वयक एवं डीएचईडब्ल्यू उन्नाव की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। Post navigation उन्नाव पुलिस की बहादुरी और टीमवर्क को मिला शौर्य सम्मान उन्नाव: जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं