जिलाधिकारीश्री घनश्याम मीना जी ने कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में जनपद के दूर दराज से आए हुए फरियादियों की समस्याओं /शिकायतों को गंभीरता से सुना

जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें को सुन सम्बन्धित अधिकारी को फोन कर समयबद्ध त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के प्रति चेताया

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही,- जिलाधिकारी

उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के दूर दराज से आए हुए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबधित अधिकारी को मौके पर ही फोन कर त्वरित व गंभीरता के साथ गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें । फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कहा जो पैमाइश व भूमि विवाद संबंधित शिकायतें हैं उप जिलाधिकारी उनको कमेटी गठित कर जांच कराएं । पुलिस और राजस्व की टीम मिलकर उन शिकायतों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने धर्मपाल पुत्र सिद्धनाथ निवासी ग्राम भजन खेड़ा तहसील हसनगंज की असंक्रमनीय भूमि से संक्रमणीय कराए जाने के संबंध में धनंजय पुत्र गिरिराज सिंह निवासी कायमपुर निबखारा थाना आसीवन तहसील हसनगंज के जमीन पर अवैध कब्जा /पैमाइश कराई जाने के संबंध में,चंद्रजीत निवासी पहाड़पुर खुर्द मवई तहसील पुरवा के खड़ंजा के मार्ग को अवरुद्ध किए जाने के संबंध में, रीता पत्नी कृष्ण कुमार निवासी हरईपुर तहसील बांगरमऊ के दबंगों द्वारा घर की भूमि पर निर्माण कार्य न कराए देने के संबंध में, जमुना देवी पत्नी राम आसरे निवासी धानी खेड़ा मजरा कैथाली तहसील बांगरमऊ के भूमि की पैमाइश करा कर कब्जा दिलाए जाने के संबंधी

राजस्व, विकास, अवैध कब्जा, पैमाश, मार्ग निर्माण, विकास विद्युत,सहित विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसको जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण स्थान कराए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *