उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने का मामला सामने आया है। दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज गांव के पास एक्सप्रेसवे पर कई फीट बड़ा गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 423.6 के पास हुआ है। सड़क धंसने के बाद एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जा रही है। खासकर बारिश के दौरान सड़क पर अचानक बने गड्ढे दिखाई न देने के कारण हादसे की आशंका बनी रह सकती है। गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की सूचना के बाद संबंधित विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है। Post navigation उन्नाव: जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं अगस्त की IGRS रैंकिंग में उन्नाव पुलिस प्रदेश में बनी नंबर वन