निराला प्रेक्षा ग्रह सभागार में आयोजित हुआ उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के लोगो का अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा सम्बन्धी कार्यक्रम

उन्नाव। आज निराला प्रेक्षा ग्रह सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ जी माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी की उपस्थिति में उत्तर प्रेदश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम

माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के लोगो का अनावरण वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक व अन्य घोषणा सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आउट सोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा कर प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया व आउट सोर्स सेवा निगम के लोगो और बेवसाइट का शुभारंभ किया गया । इसी क्रम में जनपद उन्नाव में निराला प्रेक्षा ग्रह सभागार में माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष गंगा घाट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नगर पालिक परिषद उन्नाव के सफाई कर्मियों और सीवर सफाई आउट सोर्स कर्मियों को उनके सेवा कार्य मे प्रयोग सम्बन्धी किट प्रदान की गई। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा कन्या विवाह सहायता योजना के 06 लाभार्थियों को 65 हजार रु का प्रतीकात्मक चेक व मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 13 लाभार्थियों को चेक प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता जी ने कहा कि सरकार ने आउट सोर्स कर्मियों की विभिन्न समस्यों को दूर करने का कार्य किया है आप सब को बहुत बहुत बधाई। आज यह सरकार का ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए उदाहरण बना है । आज समाज के अंतिम व्यक्ति को भी बराबरी का अधिकार गौरव सम्मान मिला है। आज सरकार विकास के नए अवसर ला रही है सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है । आप सब स्वावलंबी बने कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ें।

इस व्यवस्था के तहत आउटसोर्स एजेन्सियों से प्रत्येक माह 01 तारीख से 05 तारीख तक हर हाल में प्रत्येक कर्मचारी का परिश्रमिक उपलब्ध करायेगा तथा ईपीएफ व ईएसआई के खाते खुलवाकर उनके खातों में जमा करेगा। कार्मिकों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। एससी/एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन, महिलाओं, ईडब्लूएस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित तथा भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण की सुविधा प्रदान करायेगा। इस शासनादेश की व्यवस्था के अनुसार कुशल श्रमिक जैसे कम्प्यूटर आपरेटर आदि को रू0 22,000/- की व्यवस्था की गयी है तथा अकुशल श्रमिक को रू0 20,000/- तक की व्यवस्था की गयी है। इस व्यवस्था के तहत जनपद उन्नाव के 19 नगर पालिका और नगर पंचायतों में कार्यरत 1449 आउट सोर्स कर्मियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व अन्य उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देखा गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह जिला सेवा योजन अधिकारी श्रम बिभाग से सहायक श्रमायुक्त श्री एस एन नागेश,श्री नीलेश दीक्षित राधेश्याम सिंह ,पूर्णिमा सिंह इंदीवर जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी जनपद के बडी संख्या में आउट सोर्स कमर्चारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *