उन्नाव। 02 सितम्बर 2026 सहायक श्रमायुक्त एस एन नागेश ने बताया है कि विभिन्न प्रशासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को शासन द्वारा न्यूनतम पारिश्रमिक सनिश्चित कराये जाने के साथ ही साथ नियम संगत कटौतियों एवं अन्य सेवा शर्तो का लाभ प्रदान कराये जाने को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों को बढे़ हुये पारिश्रमिक की उदघोषणा के साथ ही साथ उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण, Website एवं Portal का शुभारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम का निराला प्रेक्षाग्रह में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज की अध्यक्षता में लाइव टेलीकास्ट कराया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग द्वारा उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना एवं मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को श्री पंकज गुप्ता, मा0 विधायक, सदर उन्नाव, मुख्य विकास अधिकारी महोदया, उन्नाव, श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उन्नाव, श्री तेजवन्त सिंह, पी0डी0, उन्नाव, श्री राम कमल, अधिशासी अधिकारी, न0प0प0, उन्नाव एवं श्री एस0 एन0 नागेश, सहायक श्रमायुक्त, उन्नाव द्वारा हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में श्री निलेश कुमार दीक्षित, श्री इन्दीवर जोशी, श्री राधेश्याम सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उन्नाव, सुश्री पूर्णिमा सिंह चैहान, श्री रवि कुमार पाण्डेय, श्री सुशील शर्मा, श्री अर्जुन प्रताप सिंह एवं श्री आदिल सिद्वीकी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े पारिश्रमिक की घोषणा विश्वकर्मा योजना में कारीगरों को 10 लाख तक मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण