उन्नाव। 2 सितम्बर 2026 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 लागू की गई है। इस योजना के अन्तर्गत जनपद के 05 पारम्परिक कारीगरों एवं आधुनिक ट्रेड के 09 कारीगरों सहित कुल 14 ट्रेडों के कारीगरों के आजीविका के साधनों का सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किये जाने/बनाने का प्राविधान है। नये परम्परागत ट्रेड जैसे – मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा, मछुआरा तथा आधुनिक टेªड जैसे- मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्राॅनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लम्बर, कम्प्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटाग्राफी, सौंदर्य एवं वेलनेस है। इस योजना के लिए 1. कौशल वृद्धि प्रशिक्षण – इसके अन्तर्गत पारम्परिक कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।, 2. टूलकिट वितरण – इसके अन्तर्गत सेवा/व्यवसाय के सफल संचालन हेतु आधुनिकतम तकनीक पर आधारित उन्नत किस्म के टूलकिट वितरण कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरान्त सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रदान किया जाता है। 3. मार्जिन मनी ऋण – कारीगरो की परियोजना लागत धनराशि रू0 10.00 लाख तक की ऋण सुविधा 15 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी तथा बिना गारण्टी एवं बिना व्याज के उपलब्ध करायी जायेगी। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, उन्नाव में कार्यरत श्री अनुराग द्विवेदी, प्रधान सहायक, मोबाइल नम्बर – 9453557778 से जानकारी प्राप्त कर सकते है। Post navigation उन्नाव में आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े पारिश्रमिक कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण