उन्नाव। अमर उजाला फाउंडेशन एवं उन्नाव पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 16.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में अटल बिहारी इंटर कॉलेज उन्नाव में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अपराध श्री मधुपनाथ मिश्रा, मिशन शक्ति प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक श्रीमती संतोष कुमारी, प्रभारी निरीक्षक श्री चंद्रकांत मिश्रा, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श समिति, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मनीष सिंह, सदर कोतवाली की साइबर टीम से महिला आरक्षी सोनिया शर्मा, महिला आरक्षी साधना, साइबर थाना से मुख्य आरक्षी अजय पाल एवं आरक्षी मोनू यादव, महिला थाना से महिला आरक्षी शैलेश सिंह, पूजा चौधरी एवं सोनी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी सोनिया शर्मा ने साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप, उनसे बचाव के उपाय एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। आरक्षी मोनू यादव ने साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराया। मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षियों करिश्मा, साधना, शैलेश एवं पूजा चौधरी ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1098 आदि की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। वहीं मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती संतोष कुमारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, उनके उद्देश्य तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया गया। Post navigation गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा उन्नाव: एसएसपी ने सफीपुर कस्बे में की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा