उन्नाव। जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.09.2026 को श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना सफीपुर पुलिस बल के साथ थाना सफीपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा सफीपुर में पैदल गश्त की गई।पैदल गश्त के दौरान बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *