उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी की मिशन शक्ति टीम द्वारा अश्लील फब्तिया कसने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

आज दिनांक 18.09.2026 को थाना फतेहपुर चौरासी की मिशन शक्ति टीम को मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर अश्लील फब्तिया कस रहा है। सूचना पर उ0नि0 श्री इश्तियाक खान मय मिशन शक्ति टीम द्वारा अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र नि0 ग्राम कछियनखेड़ा मजरा सूसूमऊ थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष को जमुनिहा कच्छ तिराहा के पास महपरापुर रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त आनन्द कुमार उपरोक्त के विरूद्ध थाना फतेहपुर चौरासी पर मु0अ0सं0 287/2026 धारा 296 BNS पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *