उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना दही पर मु0अ0सं0 208/2026 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 बनाम 1.श्रीकान्त तिवारी उर्फ टीटू पुत्र रामशंकर तिवारी निवासी म0नं0 275 जुराखन खेडा थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र 45 वर्ष 2.नितिन कश्यप पुत्र छुन्नीलाल निवासी म0नं0- 390/4 जुराखन खेड़ा लोकनगर थाना कोतवाली सदर उनाव जनपद उन्नाव उम्र 20 बर्ष, 3. अमन सिंह उर्फ अंश सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी म0नं0- 390/6 लोकनगर हनुमान नगर लोकइया खेडा थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र 20 वर्ष, 4. राजेन्द्र प्रसाद उर्फ विजय पुत्र स्व0 तिलक वर्मा निवासी 46/5 काशीराम कालोनी पारा थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र 50 वर्ष हाल पता म0नं0- 283/क/126 भरतपुरी बी लखनऊ राजेन्द्र नगर जनपद लखनऊ, 5. सोनू उर्फ अविनाश चन्द्र वर्मा पुत्र रामचन्द्र सोनी उर्फ रामचन्द्र वर्मा निवासी म0न0 536 पूरन नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र 32 वर्ष पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा सम्पादित की जा रही है। जिसमे अभियुक्तगण श्रीकान्त तिवारी , नितिन कश्यप , अमन सिंह व सोनू उर्फ अविनाश को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनाकं 18.09.2026 को प्र0नि0 चन्द्र कान्त मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद उर्फ विजय पुत्र स्व0 तिलक वर्मा नि0 46/1 कांशीराम कालोनी पारा थाना पारा जनपद लखनऊ स्थायी पता 283/क/126 भरतपुरी बी राजेन्द्र नगर थाना बाजार खाला जनपद लखनऊ उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation उन्नाव: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में युवक गिरफ्तार