उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पांडेय ने जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों पत्र जारी करते हुए मानव संपदा पोर्टल पर अवकाशो का समयानुसार निस्तारण न कराए जाने पर दो दिवस के अंतर्गत जवाब मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। सूत्र बताते है मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराए गए अवकाश निस्तारण में लेट लतीफी केवल अवैध उगाही के लिए की जाती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन विकास खण्डों की सूची भी कारण बताओ नोटिस के साथ संलग्न की है जहां सबसे ज्यादा अवकाश लंबित है जिसमें असोहा विकास खण्ड सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *