उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उनवां गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकान की दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबकर 70 वर्षीय रामेश्वर की मौत हो गई। बताया गया कि रामेश्वर अपने जर्जर मकान में रहते थे। रविवार रात करीब तीन दिनों से जारी बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक गिर गई और वह मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर रामेश्वर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामेश्वर के एक बेटे रामचंद्र मौर्य और दो बेटियां ऊषा व उमा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है। लगातार बारिश के बीच ग्रामीण इलाकों में जर्जर मकानों और कमजोर दीवारों को लेकर खतरा बढ़ गया है Post navigation उन्नाव: मानव संपदा पोर्टल पर लंबित अवकाश को लेकर बीएसए ने मांगा जवाब उन्नाव: वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने उन्नाव में किया प्रदर्शन