उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के गड़रियन खेड़ा गांव में रविवार को एक बाग में युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के शव राजबीर के बाग में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चमियानी गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि युवती महरामऊ गांव की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। Post navigation उन्नाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का उन्नाव दौरा