उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में आज श्री प्रदीप कुमार मौर्य क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा एआरटीओ (प्रवर्तन) टीम एवं थाना पुरवा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पुरवा क्षेत्र में डंपर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डंपर वाहनों के आवश्यक अभिलेख, यातायात नियमों के अनुपालन तथा सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *