उन्नाव। आज दिनांक 15.10.2026 को उपजिलाधिकारी सदर श्री राजेश विश्वकर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत दोस्तीनगर स्थित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने, अग्निशमन उपकरणों की समुचित व्यवस्था रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए, जिससे आगामी त्योहारों के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Post navigation उन्नाव में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश