उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी 25 वर्षीय कारोबारी तरुष गौड़ का शव शनिवार देर रात कानपुर के बंदी माता घाट के पास गंगा नदी के किनारे मिला। तरुष दो दिन पहले कार समेत गंगा में गिरने के बाद से लापता थे।

शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मिलने से उठे सवाल

परिजनों के मुताबिक, तरुष अपने कर्मचारी विजय राजपूत के साथ कारोबार के सिलसिले में कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान कर्मचारी ने कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिरने की जानकारी दी थी। काफी तलाश के बाद उनका शव घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बरामद हुआ। लेकिन शव पर सिर्फ अंडरवियर मिलने के बाद पिता ने घटना को हादसा मानने पर सवाल उठाए हैं।

पिता ने 6 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

मृतक के पिता ने कर्मचारी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने जमीन विवाद और बेटे को परेशान किए जाने की आशंका भी जताई है।

पोस्टमार्टम में नहीं मिला चोट का निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिली है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

बेटे का शव देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह पोस्टमार्टम हाउस में बार-बार अपने बेटे को पुकारती रहीं। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हादसा या साजिश? फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *