उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना फतेहपुर चौरासी पर मु0अ0सं0-330/2026धारा-109(1)/118(1)/115(2)/352/351(3)/3(5) BNS पंजीकृत किया गया था। दिनांक 02.11.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तगण 1.धीरेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू पुत्र ओम प्रकाश उर्फ लल्लू उम्र 33 वर्ष 2.अभय प्रताप सिंह पुत्र ओमप्रकाश उर्फ लल्लू उम्र 22 वर्ष नि0गण पपरिया म0 परशुरामपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस टीम द्वारा पपरिया जाने वाले तिराहे पर पपरिया मोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण धीरेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू व अभय प्रताप सिंह उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation कानपुर में मिला उन्नाव के कारोबारी का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका