जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राघव रिसार्ट में अयोजित हुई आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एबीडीएम कार्यशाला जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत डिजटल मिशन, ऑनलाइन आधारित पंजीकरण, इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड(EHR)में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित डॉक्टर्स मरीज के साथ साइकोलॉजिकल भावना से जुड़कर मदद करे, ईश्वर ने आपको सेवा का मौका दिया है, इससे मरीज की खुशी अंदाजा नहीं लगा सकते -जिलाधिकार आयुष्मान योजना सरकार बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना, गरीबों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज सुलभ, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें-जिलाधिकारी आयुष्मान योजना से मरीजों की बड़ी सहायता की जा सकती है उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी-जिलाधिकारी आभा आईडी महत्वपूर्ण इसको अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए हर आदमी की आभा आईडी बने-जिलाधिकारी उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता जनपद उन्नाव के राघव रिसार्ट ललऊ खेड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के एबीडीएम कार्यशाला का भव्य आयोजन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टर की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत डिजटल मिशन, ऑनलाइन आधारित पंजीकरण, इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड(EHR)में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला महिला चिकित्सालय उन्नाव के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार आनंद, चिकित्सा अधीक्षक सी एच सी पाटन श्री सुशील कुमार ,निजी चिकित्सा लय विद्या हॉस्पिटल को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है मरीज ही नहीं उसका बहुत बड़ा परिवार भी जुड़ा होता है उसके साथ साइकोलॉजि भावना से कार्य करेंगे तो मरीज को खुशी होगी। कहा की लोगों की बहुत बड़ी आशा होती है आप सब का उत्तरदायित्व भी बनता है कि ईश्वर ने आपको यह मौका दिया है तो उसको पूरे तन्मयता के साथ करें तो आपको भी अच्छा लगेगा। कहा जो भी मरीज हो समय से देखेंगे समय से उसको दवा मिलेगी तो अवश्य ही स्वास्थ्य में जल्द सुधार दिखेगा। कहा की आयुष्मान योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत गरीबों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज किया जा सकता है । इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें इसके तहत मरीजों की बड़ी सहायता की जा सकती है उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। कहा बीमारी में खर्च होने वाले पैसे से बचत होगी तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । कहा बीमार व्यक्ति को आर्थिक और साइकोलॉजिकल मजबूती उसकी खुशी का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। कहा कि आभा id बहुत ही महत्वपूर्ण है इसको अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए हर आदमी की आभा आईडी बने यह आवश्यक है इसके बहुत से लाभ हो सकते हैं । इसके तहत व्यक्ति कहीं पर भी जांच कराए कौन सी बीमारी है, कितनी जांचे कब कराई गई ,कंहा कंहा इलाज कराया गया उसकी आईडी खोलकर हर समय देखा जा सकता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे आर सिंह ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी नागरिकों के ABHA (Ayushman Bharat Health Account) कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाये जाएगा। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC/CHC) पर आने वाले हर मरीज की डिजिटल हेल्थ आईडी जनरेट किया जाएगा । जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों को ABDM पोर्टल पर पंजीकृत करना अनिवार्य किया जाएगा। जिले के सभी डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ का सत्यापन कर डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाएएगा। इसी प्रकार अन्य स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यों को डिजिटल किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे आर सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डॉक्टर अरविंद कुमार आनंद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष सहित अन्य संबंधित अधिकारी स्टेट नोडल श्री शशांक बक्शी व जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लाठी और ईंट का टुकड़ा बरामद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ अभियान