उन्नाव , भारत सरकार द्वारा कुपोषण के प्रति जागरुकता लाये जाने एवं ष्डपससमजष् (मोटा अनाज) के प्रयोग को बढ़ाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 20.03.2023 से 03.04.2023 तक पोषण पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में आज दिनांक 24.03.2023 जनपद उन्नाव में पोषण रैली का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखायी गयी। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुयी। रैली में आंगनबाड़ीयों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें किसान बने हुए बच्चे मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। रैली में मोटे अनाज के बारे में लोगों को जागरुक किया गया।
उक्त अभियान के दौरान किये जाने वाली गतिविधियों को ऑनलाइन फीडिंग की जानी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तीन मुख्य उद्देश्य है,- ष्डपससमजष् (मोटा अनाज) क प्रयोग को बढावा देने हेतु जन सामान्य को प्रोत्साहित एवं जागरुक किया जाना है। पोषण पखवाड़ा में आयोजित स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा मंे 0 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की लम्बाई/ऊॅचाई तथा वजन लेते हुए पोषण ट्रैकर पर फीड किया जाना है। समुदाय को पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ी को सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र के रुप में विकसित किया जाना है। पोषण पखवाड़ा आयोजन हेतु गतिविधि आयोजन सम्बन्धी कैलेण्डर के अनुसार, परियोजना पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम विकास खण्ड व जनपद स्तर पर कन्वर्जेन्स विभाग के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *