विद्युत मंत्रालय और इसके संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन और देश के विभिन्न भागों में इसके प्रशासनिक नियंत्रण के तहत काम करने वाले अन्य संगठन, विशेष अभियान 3.0 में जोश और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। 2021 और 2022 में चलाए गए विशेष अभियान के अनुरुप सरकार द्वारा स्वच्छता में सुधार और लंबित संदर्भों के निस्तारण के लिए इसी विषय पर अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान 3.0 सेवा वितरण के लिए उत्तरदायी स्थलीय और बाहरी कार्यालयों या सार्वजनिक इंटरफ़ेस वाले कार्यालयों को केंद्र में रखकर संचालित किया जा रहा है।

यह अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। अभियान के दौरान, बिजली मंत्रालय स्वच्छता, कार्यालयों में कार्यस्थल की जगह बढ़ाने और लोगों के बीच स्वच्छता/साफ़-सफ़ाई के प्रति जागरूकता पैदा करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। आज तक, विद्युत मंत्रालय ने स्क्रैप निपटान के माध्यम से 9.73 करोड रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है, 67,400 वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थान को मुक्त कराया गया है और 4,600 फाइलों को छँटाई कर दी गई है। 29 शासन प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और 245 स्वच्छता अभियान संचालित किए हैं।

इस संबंध में अहम उपलब्धियों का विवरण निम्नलिखित है-

  • स्क्रैप के निपटान से अर्जित राजस्व: रु.9,73,32,005/-
  • खाली की गई जगह : 67,404 वर्ग फुट
  • समीक्षा की गई भौतिक फ़ाइलों : 13,986
  • हटाई गईं भौतिक फ़ाइलें : 4,600
  • एनएआई को हस्तांतरित भौतिक फ़ाइलें: 369
  • लोक शिकायतों का निवारण : 146
  • नियम/प्रक्रियाओं का सरलीकरण : 29
  • उन स्थलों की संख्या जहां स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया: 245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *