उन्नाव- उत्तर प्रदेश सरकार सचल वाहनों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत में निवासित जन समूह को जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचना है तथा गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं को सशक्त बनाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के साथ 07 विकास खण्डों की 18 ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आज तक के सफर में यह जनपद के सुमेरपुर असोहा नवाबगंज बिछिया बीघापुर एफ चौरासी एवम् बांगरमऊ विकास करो के ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से राज्व विभाग, सहकारिता, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, जिला अग्रणी बैंक, पशुपालन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लाभान्वित किया गया। Post navigation उन्नाव: सिक्योरिटी गार्ड को डंपर से रौंदा उन्नाव: जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माण कार्यों के लिए की समीक्षा बैठक