उन्नाव, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बाढ़ राहत योजना-2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद उन्नाव में तहसील सदर, सफीपुर, बांगरमऊ एवं बीघापुर में गंगा एवं सई नदी से सम्भावित बाढ़ में राहत पहुचाएं जाने के उद्देश्य से बाढ़ चैकियों को सक्रिय एवं क्षेत्रीय मल्लाहों तथा नावों की सूची तैयार कर बाढ़ आने पर तत्काल राहत हेतु सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया है कि बाढ़ हेतु जनपद उन्नाव सवेदनशील जनपदों में आता है। इसके लिए पूर्व में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ राहत योजना वर्ष 2024 के अन्तर्गत भौगोलिक स्थिति, बाढ़ चेतावनी, जनपद बाढ़ स्तर, पिछले 20 वर्षों में बाढ़ की स्थिति, बाढ क्षेत्रों में अनुश्रवण हेतु, स्टीयरिंग ग्रुप का गठन, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बाढ़ केन्द्र एवं उप केन्द्र व बाढ़ सम्बन्धी सूचनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *