आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अन्तर्गत चयनित 60244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिनांक 15.06.2025 को जनपद लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी, उ०प्र० द्वारा प्रदान किये जाने सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त क्रम में जनपद उन्नाव से चयनित पुरूष-610, महिला-246 को नियुक्ति पत्र दिनांक 15.06.2025 को डिफेन्स एक्सपो ग्राउन्ड, वृन्दावन योजना, जनपद लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 द्वारा प्रदान किये जायेगें। उक्त परिप्रेक्ष्य में जनपद उन्नाव के चयनित अभ्यथर्थी एवं जनपद बुलन्दशहर व कासगंज के चयनित अभ्यर्थी के जनपद उन्नाव में रात्रि विश्राम की व्यवस्था तथा कानपुर लखनऊ हाइवे से अन्य जनपदों के चयनित अभ्यर्थियों के लखनऊ आवागमन के दृष्टिगत सुगम यातायात मार्ग व्यवस्था हेतु डियूटी लगाई गई है। उक्त डियूटी से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण को आज दिनांक 13.06.2025 को श्री दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *