📌पुलिस मुठभेड़ में महिला के साथ टप्पेबाजी करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों के पैर में लगी गोली तथा 03 तीन अन्य अभियुक्तों को मौके से किया गया गिरफ्तार📌 आज दिनांक 27/28.06.2025 को समय करीब रात्रि 12.30 बजे एसओजी, सर्विलांस एवं थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा मोहारी पुरवा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान एक सैंटरो कार न0 DL 10 CD 5830 को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार युवक पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुये मोहारी पुरवा जंगल की औऱ भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस कार्यवाही में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है तथा तीन अन्य अभियुक्तो को पुलिस टीम द्वारा घेरकर मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनो घायलों को सीएचसी नबाबगंज में भर्ती कराया गया है। मौके से 02 अवैध तमंचा 315 बोर दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक सैंटरो कार न0 DL 10 CD 5830 व टप्पेबाजी के 17600 रुपये बरामद हुये है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों की पहचान विजय पुत्र रामराज निवासी छत्तेपुर थाना सरैनी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 43 वर्ष 02. लालमन पुत्र अक्षयलाल निवासी फदगुदिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 39 वर्ष के रुप में हुई है तथा मौके से गिरफ्तार तीन अन्य अभियुक्तों की पहचान 01.निरंजन पुत्र राजेन्द्र निवासी घागरा थाना बरबडी जिला बेगूसराय बिहार 02. विमल पुत्र अच्छेलाल निवासी फदगुदिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 03. किशनलाल पुत्र सूरजभान निवासी जंगलीपुर थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर के रुप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया है कि दिनांक 25.06.2025 को थाना सोहरामऊ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सोहरामऊ में एसबीआई बैंक के बाहर एक महिला जो पैसे जमा करने आई थी उससे हम लोगो द्वारा टप्पेबाजी करके उसके 21,000 हजार रुपये ले लिये थे तथा उसे कागज के नकली नोट दे दिये थे। जिसके सन्दर्भ में थाना सोहरामऊ पर मु0अ0स0 154/25 धारा 316(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250628-WA0036.mp4 पुलिस मुठभेड़ के सन्दर्भ में श्री सन्तोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज द्वारा दी गई बाइट- https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250628-WA0037.mp4 Post navigation बबीता सिंह अध्यक्ष उ0प्र0 महिला आयोग द्वारा वन स्टॉप का किया गया निरीक्षण DM, SP ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं