आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को जनपद उन्नाव में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उन्नाव पुलिस ने शहर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व श्री जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी और श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने किया। पुलिस बल और डॉग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन पार्किंग, सर्राफा बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और रेलवे स्टेशन मे खड़े वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कहा।इस अभियान का उद्देश्य जनपद में शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251111-WA0011.mp4 Post navigation उन्नाव: नगर निकायों में बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए हुई अहम बैठक टोल प्लाजा अकवाबाद पर वाहनों की गहन जांच, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़