आज दिनांक 02.01.2026 को श्री तरुण गॉबा अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक महोदय, लखनऊ रेंज एवं श्री राजेश कुमार सक्सेना पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा द्वारा श्री जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर स्टार एवं कॉलर बैण्ड लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। इसके उपरान्त श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा श्री सुजीत पाण्डेय पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, लखनऊ जोन से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा श्री जय प्रकाश सिंह को पदोन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा जनहित, सेवार्थ एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। Post navigation उन्नाव: पुलिस अधीक्षक ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, किया निरीक्षण असहेरु ग्राम चौपाल में पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं