उन्नाव 06 जनवरी 2026 *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुशील कुमार गोंड की उपस्थिति में आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया*। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन जनपद उन्नाव के सभी मतदेय स्थलों पर भी किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर सम्पर्क कर आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समस्त कार्य सम्पादित किये गये। इस प्रक्रिया के दौरान बीएलओ-बीएलए की बूथ लेवल पर बैठके सुनिश्चित की गयी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा तहसील स्तर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/बीएलए के साथ बैठके सम्पादित की गयी है। राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त 8033 बूथ लेवल एजेन्ट के साथ बैठक कर सम्बन्धित बीएलओं द्वारा उक्त प्रक्रिया के दौरान एब्सेन्ट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियां उपलब्ध करा दी गयी है। इस अवसर पर बताया गया कि आज प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में जनपद के मतदाताओं का विवरण देखने पर विधानसभा 162 बांगरमऊ में 427 बूथ, 168931 पुरूष, 135839 महिला, थर्ड जेन्डर 3 है। इस प्रकार कुल 304773 मतदाता है। इसी प्रकार विधान सभा 163 सफीपुर में 417 बूथ, 164825 पुरूष, 130120 महिला, थर्ड जेन्डर 3 है जो कुल 294948 मतदाता है। विधानसभा 164 मोहन में 425 बूथ, 161177 पुरूष, 131819 महिला, थर्ड जेन्डर 16 है। इस प्रकार कुल 293012 मतदाता है। विधानसभा 165 उन्नाव में 458 बूथ, 175228 पुरूष, 146511 महिला, थर्ड जेन्डर 12 है। इस प्रकार विधानसभा उन्नाव में कुल 321751 मतदाता है। विधानसभा 166 भगवन्त नगर में 517 बूथ, 192471 पुरूष, 157424 महिला, थर्ड जेन्डर 0 के साथ कुल 349895 मतदाता है तथा विधान सभा 167 पुरवा में 496 बूथ, 193826 पुरूष, 159668 महिला, थर्ड जेन्डर 9 के साथ कुल 353503 मतदाता है। उन्होने बताया है कि इस प्रकार जनपद उन्नाव में कुल 6 विधानसभाओं में 2740 बूथ, 1056458 पुरूष, 861381 महिला व 43 थर्ड जेन्डर सहित कुल 1917882 मतदाता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि नये मतदाताओं से सम्बन्धित निर्वाचक नामावली हेतु 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक पुनरीक्षण में छूटे मतदाताओं के दावे व आपत्तियां दाखिल किये जायेंगे एवं 27 फरवरी 2026 तक सुनवाई/सत्यापन की कार्यवाही की जायेगी तथा प्राप्त दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा डायट के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु बताया गया तथा एस आई आर में बीएलओ का उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशीष अवस्थी, अरविंद कुमार, अर्पित कुमार, परवेज आलम, योगेंद्र मिश्रा व सरिता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा जनपद के सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को भी धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुनील दत्त व उप जिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज द्विवेदी, प्रधानाचार्या डाॅयट श्रीमती अमिता सिंह, नायब तहसीलदार उन्नाव यशवंत सिंह व राजेंद्र मिश्रा सहित समस्त बीएलओ व डायट केंपस के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *