उन्नाव– गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी स्थित कत्था फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान अचानक गर्म पानी मजदूर के ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गया।
हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *