उन्नाव। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की पावन स्मृति में उन्नाव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ शाहगंज स्थित गुरुद्वारे से हुआ। इसके बाद यात्रा बड़े चौराहे से धवन रोड होते हुए आगे बढ़ी और सुंदर टॉकीज मार्ग से छोटा चौराहा पहुंची। वहां से स्टेशन रोड होते हुए यात्रा बीपी टंकी तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा का समापन शाम को पुनः गुरुद्वारे पहुंचकर किया जाएगा। Post navigation उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण उन्नाव सांसद डॉ. साक्षी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया