उन्नाव सांसद एवं महामंडलेश्वर डॉ. साक्षी महाराज का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर स्थित अरोड़ा रिसॉर्ट-2 में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे।

सुबह से ही डॉ. साक्षी महाराज को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में जनपद के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे, वहीं विधायकों का काफिला भी समारोह में शामिल हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उन्नाव पहुंचे। साथ ही ऋत फाउंडेशन के चेयरमैन अनुराग त्रिवेदी अपने समर्थकों के साथ अरोड़ा रिसॉर्ट पहुंचे और डॉ. साक्षी महाराज को शुभकामनाएं दीं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *