आज दिनांक 12.01.2026 को श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव एवं श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा जनपद उन्नाव के समस्त थानों के पौरोकारों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पौरोकारों को न्यायालयीन प्रकरणों में प्रभावी पैरवी, समयबद्ध अनुपालन, साक्ष्यों के सुदृढ़ प्रस्तुतीकरण एवं वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्य के प्रति सजगता, उत्तरदायित्व एवं समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। गोष्ठी उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं, अनुशासन, साफ-सफाई एवं संसाधनों की स्थिति का अवलोकन कर प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थागत सुदृढ़ीकरण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर एवं श्री संचित शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) भी उपस्थित रहे। Post navigation महिला सुरक्षा को लेकर सख्त एसएसपी, महिला थाना का औचक निरीक्षण उन्नाव: मां चंडिका देवी मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा