थाना बारासगवर क्षेत्र के बक्सर घाट स्थित सुप्रसिद्ध मां चंडिका देवी मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी गए सम्पूर्ण माल के साथ शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। इस बड़ी सफलता के बाद क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है। वहीं मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी। Post navigation न्यायालयीन मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एसएसपी यूपी में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित