वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम द्वारा फर्जी स्क्रीनशॉट और लिंक फ्रॉड के माध्यम से ठगी गई कुल ₹45,300 की धनराशि पीड़ितों को सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई।

प्रकरण–1:

दिनांक 25.01.2025 को आवेदक अमित पुत्र माधव प्रसाद, निवासी गिरिजाबाग, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव द्वारा ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। आवेदक ने बताया कि फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर उससे ₹8,000 नकद की ठगी की गई। मामले में थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.02.2025 को पीड़ित की ठगी गई ₹8,000 की धनराशि रिफंड कराई गई।

प्रकरण–2:

आवेदक पियूष कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी पीतांबर नगर, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव द्वारा ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। आवेदक ने बताया कि दिनांक 21.01.2026 को साइबर कैफे में फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसे में लेते हुए उससे ₹30,300 नकद की ठगी की गई। इस प्रकरण में साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.02.2025 को पीड़ित की ठगी गई ₹30,300 की धनराशि रिफंड कराई गई।

प्रकरण–3:

आवेदक केशव सिंह पुत्र स्व. राम सिंह, निवासी मकान संख्या 225, पीतांबर नगर, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव द्वारा ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। आवेदक ने बताया कि दिनांक 22.01.2026 को एक लिंक पर क्लिक करने के कारण उसके खाते से ₹7,000 की ठगी हो गई। मामले में साइबर टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.02.2025 को पीड़ित की ठगी गई ₹7,000 की धनराशि रिफंड कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *