वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

दिनांक 03.02.2026 को वादिनी मुकदमा श्रीमती मीरा तिवारी पत्नी हरिशंकर तिवारी, निवासी 69/15 कांशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीरी सूचना दी गई कि उनकी दुकान से अभियुक्त करण पुत्र सुनील कुमार, निवासी 10/16 कांशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 20 वर्ष, तथा उसके एक बाल अपचारी साथी द्वारा मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 68/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर द्वारा पुलिस बल के साथ सुधापुरम के पास, थाना कोतवाली सदर क्षेत्र से वांछित अभियुक्त करण को गिरफ्तार किया गया तथा उसके बाल अपचारी साथी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं बाल अपचारी की निशानदेही पर चोरी किए गए 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *