उन्नाव– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीघापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

थाना बीघापुर पर मु0अ0सं0 321/25 अंतर्गत धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना बीघापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र हीरालाल, निवासी गनेशीखेड़ा, पोस्ट व थाना बिहार, जनपद उन्नाव को कैंची मोड़, पुरवा रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *