उन्नाव की रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को होली पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में अपर जिलाधिकारी उन्नाव सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी और पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति में संगीत टीम ने होली के पारंपरिक गीतों और अन्य लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं आमंत्रित मैजिशियन ने भी कई आकर्षक जादुई करतब दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली संगीत टीम और मैजिशियन को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ पारंपरिक रूप से होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारा और टीम भावना के साथ होली की खुशियां साझा कीं और जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। Post navigation लखनऊ में 8 मार्च को ‘पिंक रोजगार महाकुंभ 2026’, महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका उन्नाव में एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार