उन्नाव में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव और सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत जामा मस्जिद और सिया मस्जिद का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नमाज के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *