उन्नाव– जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने आज पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश की उपस्थिति में जनपद की तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने आईसीडीएस विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से संबंधित अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी भी प्राप्त की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को अधिकारी प्राथमिकता के साथ लें। आईजीआरएस सेल को सक्रिय रखते हुए शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में दो पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, एसएसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं उन्नाव में युवाओं के लिए निःशुल्क कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण, 30 मार्च तक करें आवेदन