उन्नाव– जिला सेवायोजन कार्यालय, उन्नाव के अंतर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में एक वर्षीय निःशुल्क “कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण” का सत्र 2026-27 आगामी 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के युवक-युवतियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीति चंद्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का कम से कम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सचिवीय पद्धति, सामान्य गणित, बुक कीपिंग एवं अकाउंटेंसी, हिन्दी टंकण व हिन्दी आशुलिपि के साथ-साथ कम्प्यूटर का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इच्छुक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, उन्नाव से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर 30 मार्च 2026 तक अपने जाति व शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 अप्रैल 2026 को तथा पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 2 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार का परिणाम 4 अप्रैल 2026 को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर घोषित किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *