उन्नाव– सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर में मारुति सुजुकी शोरूम के सामने राजधानी मार्ग पर स्थित लोहे की गुमटी में रखे पर्चून के सामान में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग लगने से गुमटी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे गरीब महिला को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने से गुमटी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। Post navigation उन्नाव में युवाओं के लिए निःशुल्क कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण, 30 मार्च तक करें आवेदन