श्रीमती अपर्णा यादव, मा० उपाध्यक्ष, उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा दिनांक 09.03.2026 को पी०डब्ल्यू०डी० गेस्ट हाउस सभागार, उन्नाव में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्यों के तहत जनपद उन्नाव की 11 पीडिताओं की शिकायते सुन कर सम्बन्धित विभाग/कार्यालय को निस्तारण हेतु प्रेषित की गयी है। इस अवसर पर मा० उपाध्यक्ष द्वारा जनपद उन्नाव के जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर उच्च स्तर पर साफ-सफाई कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर 07 बच्चों को बेबी केयर किट वितरण किया गया। थाना गांव के आँगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण एवं जिला कारागार के महिला बन्दी गृह का निरीक्षण किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनपद से क्षेत्राधिकारी सफीपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उन्नाव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछडावर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, नायब तहसीलदार सदर, सहायक श्रमायुक्त, जिला सूचना अधिकारी, उन्नाव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उन्नाव विशेष किशोर पुलिस इकाई, प्रभारी ए०एच०टी०यू०, उन्नाव, सेन्टर मैनेजर, वन स्टॉप सेन्टर, उन्नाव एवं कोर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्प लाईन, उन्नाव जनसुनवाई बैठक में उपस्थित रहें। Post navigation उन्नाव: अज्ञात लोगों ने पर्चून की गुमटी में लगाई आग, गरीब महिला का हुआ भारी नुकसान जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, मकान सूचीकरण को लेकर अधिकारियों की बैठक