जनपद में 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह परीक्षा जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 09 मार्च 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित परीक्षा केंद्र डी.एस.एन. पीजी कॉलेज (ए एवं बी ब्लॉक) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। Post navigation जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, मकान सूचीकरण को लेकर अधिकारियों की बैठक