उन्नाव- मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने थाना कोतवाली सदर में अर्दली रूम आयोजित कर थाने के सभी विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और सभी विवेचकों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की जांच पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। सीओ सिटी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विवेचक अपने-अपने प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। Post navigation उन्नाव: पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम की बैठक, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश