उन्नाव- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार, 14 मार्च 2026 को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव श्री अखिलेश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दयानंद सुभाष नेशनल पीजी कॉलेज, उन्नाव, डॉ. जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज तथा श्याम कुमारी सेठ बाल निकुंज नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में लगी पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *