उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस ने हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 09 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती सुमन शुक्ला, पत्नी मनोकांत शुक्ला निवासी बसधना थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ने थाना गंगाघाट में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 08 मार्च 2026 की रात लगभग 8 बजे गांव के ही निवासी विपिन सिंह पुत्र मछिलके सिंह तथा छोटू सनकी उर्फ शिवम सिंह पुत्र अज्ञात ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पति मनोकांत शुक्ला को घर से बुलाया, गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें जबरन अपने साथ ले गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट में मु0अ0सं0 117/2026 धारा 140(1)/115(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में 09 मार्च 2026 को थाना माखी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बाद में मनोकांत शुक्ला के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज करते हुए हत्या में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *