उन्नाव- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 14 मार्च 2026 को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोती नगर उन्नाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर तैनात पुलिस ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Post navigation उन्नाव: हत्या के वांछित अभियुक्त को गंगाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार उन्नाव में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 92,852 वादों का हुआ निस्तारण