राष्ट्रीय लोक अदालत 14-03-2026 का सफल आयोजन,
लगभग 92852 वादों का हुआ सफल निस्तारण

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 14.03.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश उन्नाव, श्री अनिल कुमार वर्मा-I महोदय की अध्यक्षता में श्री अनिल कुमार शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री रामायण शर्मा अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत तथा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे जनपद न्यायालय उन्नाव के केन्द्रीय हॉल में दीप प्रज्जवलित कर किया गया | जिसमें श्रीमती कविता मिश्रा अपर जिला जज, श्रीमती ममता सिंह अपर जिला जज, श्री राम राज-II अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री विवेकानन्द विश्वकर्मा अपर जिला जज, अपर जिला जज, सुश्री निवेदिता अस्थाना अपर जिला जज, श्रीमती शिप्रा आर्या अपर जिला जज, श्री मनीष निगम अपर जिला जज, श्रीमती पूनम-II अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय, श्री जयवीर सिंह नागर अपर जिला जज, श्री शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज, श्री रवि प्रकाश साहू अपर जिला जज एफ.टी.सी-1,श्री विमल त्रिपाठी अपर जिला जज, श्री स्वतंत्र प्रकाश अपर जिला जज फ़ास्ट ट्रैक, श्री रत्नेश दीप कमल आनन्द सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव, बार एसोसिएशन उन्नाव के वर्तमान अध्यक्ष ,श्री गिरीश कुमार मिश्र एवं महामंत्री श्री अनुज कुमार बाजपेयी, श्रीमती भव्या तिवारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उन्नाव तथा अन्य सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव के कर्मचारीगण व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें|
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते हुये जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अधिक से अधिक वाद सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारित किये जाने का आह्वान किया गया| राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय उन्नाव के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जिसमें मोटर दुर्घटना दावाअधिकरण के 50 वाद एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में रू. 35224000 प्रतिकर अवार्ड किया गया| वैवाहिक वाद 54 ,बैंक रिकवरी 591वाद का निस्तारण किया गया जिनमें रू. 4367530 धनराशि की अदायगी हेतु तय की गयी, बी.एस.एन.एल एवं फाइनेंस कंपनी के कुल 60 वाद में रु० 169332 धनराशि की अदायगी हेतु तय की गयी। राजस्व के 54009 परिवार न्यायालय द्वारा वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन के 10 वाद तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा 05 वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन वाद निस्तारण किया गया।अन्य प्रि-लिटीगेशन वादों जिसमें विद्युत से सम्बन्धित 29747 मामलों का प्रि-लिटीगेशन के वादों का भी निस्तारण किया गया| अन्य लघु वाद का विशेष लोक अदालत में कुल 71 वादों का निस्तारणण किया गया| वैवाहिक वादों में से जोड़ों ने आपसी सुलह- समझौते के आधार पर पुनर्मिलन के लिए सहमत हुए और भविष्य में बिना किसी मतभेद के एक साथ जीवन जीने के वादे के साथ एक-दूसरे को माला पहनाई और अपनी कानूनी लड़ाई समाप्त कर दी। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में लगभग 92852 वादों का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *