उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 मार्च 2026 को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा परीक्षा केंद्र डा. जी नाथ जी बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को कड़ाई से लागू करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *