नई दिल्ली- शुक्रवार रात लगभग 9:45 बजे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। झटकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग घबराकर अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए।

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और पंजाब में भी भूकंप का असर देखा गया।

हालांकि, अब तक किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *